राशन कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध राशि वसूल करने की शिकायत

0
839

नवादा टुडे डेस्क

अकबरपुर राशन कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध राशि वसूल करने  का धंधा जोरों पर है। अकबरपुर प्रखंड में इसकी शिकायत लगातार आते रहती है। ताजा मामला प्रखंड के पांती पंचायत स्थित वार्ड एक की है जहां कि राशन कार्ड बनाने के नाम पर नजायज राशि बसूले जाने का मामला सामने आया है।

रीना देवी, कमला देवी आदि महिलाओं ने बीडीओ से शिकायत करते हुए कहा है कि विचैलियों द्वारा राशन कार्ड बनवाने के नाम पर प्रत्येक लाभुक से 500 रूपये की नाजायज राशि वसूल की जा रही है। महिलाओं ने बीडीओ से शिकायत कर मामले की जांच कर विचैलियों के विरुद्ध आवश्यक कारवाई करने की मांग की है। इधर बीडीओ ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए विचैलियों को चिन्हित कर कारवाई करने का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here