नवादा टुडे डेस्क
चर्चित नवादा प्रधान डाकघर घोटाले का अधिकांश राज तब दफन हो गया जब घोटाले के मुख्य आरोपी खजांची की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई। आरोपी अंबिका प्रसाद की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी, और रविवार की रात मौत हो गई। बताया जाता है कि नवादा प्रधान डाक घर में करोड़ों रुपए गबन के आरोपी अंबिका प्रसाद ने बीते साल 4 नवंबर को व्यवहार न्यायालय में समपर्ण किया था।
कोर्ट में सरेंडर करने के कुछ दिनों बाद ही अंबिका प्रसाद की तबियत खराब हो गई थी। गंभीर हालत को देखते हुए नवादा मंडल कारा से पहले सदर अस्पताल और फिर पटना रेफर कर दिया गया था। तब से पुलिस अभिरक्षा में अंबिका चौधरी का इलाज चल रहा था। लिए पटना से रेफर किया गया था। अब उसकी मौत के बाद कई राज दफन हो गए हैं। बता दें कि सरकार ने इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की बात कही है।






















































































































