नारदीेगंज के सृष्टि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पूर्वाभ्यास अभ्यास कराया गया

0
1116

नवादा टुडे डेस्क

नारदीगंज मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर प्रखंड क्षेत्र स्थित सृष्टि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दलेलपुर में शनिवार को सभी छात्र छात्राओं के  बीच जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान व पूर्वाभ्यास कराया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।  

मौके पर विद्यालय निदेशक मारुति नंदन मौर्य ने कहा यह योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार कार्यक्रम तय किया गया है। बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है। निर्धारित समय पर उपस्थित होकर मानव श्रृंखला को सफल बनाने में सहयोग करें।

मौके पर उपस्थित शिक्षक संजीव कुमार, राजेश कुमार, सोनी कुमारी, विनीत कुमार, मीरा देवी, रूबी राज, सीमा देवी, अविना, पप्पू, विकास, मनीष के साथ छात्र अभय, अमन, रोशन, धनराज, मनीता, अनुराग, समेत अन्य शिक्षक व छात्र ने भाग लिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here