24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए नवादा शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

0
795

नवादा टुडे डेस्क

नवादा गायत्री शक्ति पीठ न्यू एरिया में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए शनिवार को नवादा शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। पंजाबी भांगड़ा और देवी के भक्ति गीतों में झूमते गाते श्रद्धालु माता का जयघोष करते एवं गायत्री मंत्र का जाप करते नगर भ्रमण किए। शोभा यात्रा में शामिल 351 महिलाएं सिर पर कलश लिए गायत्री पीठ से गढ़,सब्जी मंडी होते बिजय बाजार,प्रजातंत्र चैक,लाल चैक,सोनारपट्टी रोड,स्टेशन रोड,इंदिरा चैक से भगत सिंह चैक,यमुना पथ होते वापस यज्ञ स्थल तक पहुंची और अपने- अपने कलश वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्थापित की।  
 

 शोभा यात्रा के दौरान तीन बेटियां मां लक्ष्मी,सरस्वती एवं माता गायत्री के रूप में आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। यात्रा के दौरान देवी रूपी बेटिंयों की कई जगह पर श्रद्धालुओं ने अराधना की। कलश स्थापना के उपरांत गायत्री शक्ति पीठ में लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और खुशी पूर्वक अपने घर गए। शाम में शांतिकुंज से आई हुई टोली द्वारा प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया गया।
   

प्रवचकर्ता सच्चिदानंद तिवारी ने आज के समय में लोगों की समस्याएं,धर्म के प्रति व्यवहार एवं युग की समस्या एवं समाधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने दहेज उन्मूलन,गायत्री मंत्र का अर्थ,गायत्री परिवार से जुड़ने से लाभ के बारे में जानकारी दी।
   

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनेक सारे कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही जिसमें प्रमुख कैलाश प्रसाद सिंह, मनोज राय, माधुरी शर्मा, ललित नारायण, रागिनी देवी ,प्रमिला देवी,माधुरी शर्मा,वीणा मिश्रा, मनोरमा देवी, रविंद्र सिंह,अनिल कुमार भदोरिया थे। स्काउट एंड गाइड के जिला सचिव राम इकबाल शर्मा के नेतृत्व में स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने सहयोग किया। गायत्री परिवार की युवा इकाई युवा प्रकोष्ठ के रजनीश कुमार, मार्गदर्शक पवन कुमार, रवि कुमार, विपुल कुमार, प्रिंस राज ,गुलशन कुमार, सूर्य प्रताप ,दीपक कुमार, नागमणि कुमार, कन्हैया, गौरव कुमार आदि लोग थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here