वारिसलीगंज में 4 जनवरी को होगा जदयू सम्मेलन

0
599

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज में होने वाले विधान सभा स्तर के जदयू सम्मेलन की तैयारी को लेकर शनिवार को स्थानीय पटेल चैक पास स्थित सामुदायिक भवन में बैठक आयोजित कर विचार विमर्श के साथ समीक्षा किया गया। पूर्व विधायक सह पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक में विधान सभा प्रभारी विपिन कुमार सिंह मौजूद थे।बताया गया कि सम्मेलन 4 जनवरी 2020 को स्थानीय गणेश धर्मशाला में दिन के 11 बजे से शुरू किया जाएगा।

सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के अलावा कई अन्य विधायक व जिला स्तर के पार्टी अधिकारी शामिल रहेंगे। मौके पर सवल पंचायत बूथ अभियान, बूथ स्तरीय अध्यक्ष सचिव को पार्टी कि नीति के साथ बूथों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर आयोजित बैठक में बूथ स्तरीय अध्यक्ष सचिव को सम्मेलन की रूप रेखा कि जानकारी देने के साथ आई कार्ड निर्गत किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष शहदेव यादव ने किया। इस अवसर पर पार्टी प्रवक्ता संजय यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामधनी प्रसाद कुशवाहा, राजेश कुमार, रविन्द्र साव, पप्पू चैधरी, अजय राउत, अरविंद प्रसाद, राम विलास प्रसाद, बबलू सिंह, नबलेश यादव, नवल किशोर चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।
 

इधर, शुक्रवार को नवादा टाॅउन हाॅल में सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि सीसीए को लेकर विपक्षी पार्टियां लोगों को गुमराह कर रह है जबकि इसमें देश के मुसलमानों के विरूद्ध कुछ भी नहीं है।

उन्होंने कहा धार्मिक पड़ताड़ना के कारण जो लोग पाकिस्तान,बांलादेश एवं अफगानिस्तान से भारत आए हैं उन्हें नागरिकता देने की बात है। वहीं एनआरसी के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। कहा कि मुख्यमंत्री व पार्टी नेता बिहार के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। जल संरक्षण के लिए जल जीवन हरियाली अभियान शुरू किया गया।

मुख्यमंत्री द्वारा नवादा में गंगा का पानी पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।सम्मेलन को नवादा विधायक कौशल यादव,जदयू जिलाध्यक्ष सलमान रागीव मुन्ना आदि नेताओं ने सम्बोधित किया। आरसीपी सिंह के नवादा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here