अनाथों के लिए बना नवादा का अनाथालय बना मवेशियों के लिए गौशाला

0
597

नवादा टुडे डेस्क

नवादा राष्ट्रीय सम विकास योजना के अंर्तगत निर्मित अनाथालय भवन रख रखाव के अभाव में बिना उद्घाटन के ही जीर्णशीर्ण हो गया है। सरकार द्वारा लाखों रुपए की लागत से अनाथालय भवन का निर्माण वर्षों पहले कराया गया था। लेकिन आज भवन के अंदर दरवाजा से लेकर खिड़की तक गायब है।

स्थिति यह है कि जिस कार्य के लिए अनाथालय भवन का निर्माण कराया गया उसका उदेश्य आजतक पूरा नहीं हो पाया है। जिला प्रशासन की नजर से ओझल हो चुके अनाथालय भवन पर पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। स्थिति यह है कि भवन की बाॅउंड्री में गोबर ठोकने का काम किया जा रहा है।

जबकि भवन के अंदर मौजूद कमरा में मवेशी को बांधा जा रह है और गोइठा एवं गोबर का स्टाॅक बनाया गया है। डीडीसी वैभव चैधरी ने कहा इसकी जानकारी मुझे नहीें है। जानकारी प्रप्त करने के बाद बताया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here