नवादा टुडे डेस्क
वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बेल्डा निवासी रजनीश कुमार ने अपने मुर्गी फार्म में रखें 4 क्विंटल से अधिक मुर्गा को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने की प्राथमिकी वारिसलीगंज थाना में दर्ज कराई है।
थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है की गांव के दलित टोला स्थित मुर्गी फार्म में एक जनवरी को बेचने के लिए मुर्गा रखा था। 31 दिसंबर के शाम में मुर्गी को दाना पानी देकर सोने के लिए घर चला गया। नव वर्ष के मौके पर मुर्गे के खरीदार पहुंचने के बाद मुर्गी फार्म पहुंचा तो देखा की फार्म के ऊपर का करकेट उखड़ा हुआ है।
उसमें रखा हुआ 4 क्विंटल मुर्गा गायब है। वहीं सैकड़ों मुर्गा मरे हुए फार्म के अंदर फेंका हुआ था। बता दें कि नव वर्ष के मौके पर मुर्गा का मांग कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए अच्छी कीमत मिलने के लालच में व्यापारी उस दिन के लिए मुर्गा जमा करके रखते हैं।




















































































































