नवादा टुडे डेस्क
शूटिंग प्रतियोगिता में शामिल होने नई दिल्ली गए पकरीबरावां के छतरवार निवासी राजेन्द्र प्रसाद चौरसिया के पुत्र प्रियांशु कुमार चौरसिया के मौत खबर से जिले के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में शोक की लहर है। वहीं उनके गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के होनहार पुत्र के मौत की खबर से न केवल परिजन बल्कि पूरा गांव आंसू बहा रहा है। परिजनों का तो रो-रोकर बुरा हाल है।
इधर, भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने देश के उभरते हुए नवादा के निशानेबाज प्रियांशु के निधन पर गहरा शोक जताया साथ ही दो मिनट का मौन रखकर सवेदना प्रकट किया। जिला संयोजक मनीष कुमार गोविंद ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी करवाई करने की मांग की है। होनहार खिलाड़ी के आकस्मिक निधन पर संयोजक मनीष कुमार गोविंद,सह संयोजक गुलशन कुमार,मीडिया प्रभारी अजित शंकर, उप संयोजक प्रेम शंकर ,श्यामदेव मोदी,कृष्ण कन्हैया आदि ने शोक व्यक्त किश है।
गौरतलब हो कि प्रियांशु आठ अक्टूबर को अपने कोच के साथ दिल्ली गया था। वहां वह एक होटल में ठहरा हुआ था। होटल कर्मियों ने घटना की जानकारी परिजनों को फोन पर दी है। बताया प्रियांशु बाथरूम में नहाने गया था वहीं उसे करंट लग गया। करंट लगने के बाद उसे अपोलो हाॅस्पिटल में एडमिट कराया गया लेकिन वह बच नहीं सका।
– देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहा था प्रियांशु
प्रियांशु कुमार चौरसिया देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहा था और वहीं नियाोनेबाजी भ्ी सीख रहा था। पिछले साल केरल के तिरूवनंतपुरम में वह परचम लहराया था जिसके बाद उसका चयन नेशनल टीम के लिए किया गया था। 15 साल की उम्र में ही वह कई गोल्ड मेडल जीत चुका था।



















































































































