नवादा टुडे डेस्क
वारिसलीगंज लगभग एक महीना से अधिक समय तक पीएचसी वारिसलीगंज के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यों का बहिष्कार कर रही आशा कर्मियों द्वारा रविवार को एक बैठक कर कार्य बहिष्कार समाप्त कर कार्य पर लौटने का ऐलान किया गया।
वारिसलीगंज आशा संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा वारिसलीगंज स्थित सूर्य मंदिर परिसर में एक बैठक कर जिलाधिकारी द्वारा चयन मुक्त किए गए आशा कर्मी को चयन मुक्ति का निर्णय वापस लेने व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा किए गए आशा कर्मियों पर मुकदमा वापस लेने के बाद कार्य पर लौटने का निर्णय लिया गया।
आशा संघ के प्रखंड अध्यक्ष सरिता कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक मैं सभी 16 पंचायतों के आशा एवं प्रखंड क्षेत्र में सभी कार्यरत फैंसी लेटर मौजूद थी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर 3 जनवरी को हिन्दुस्तान के सभी जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रव्यापी महाधरना का आयोजन किया गया था। उसी क्रम में नवादा जिला मुख्यालय में भी आयोजित महा धरना में वारिसलीगंज के आशा संघ के सदस्यों ने भाग लिया था।
बताया कि धरने के बाद भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री मनीष कुमार सिंह एवं आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ, नवादा जिला मंत्री अनीता कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम से 18 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। उसी दौरान आशा कर्मियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई को वापस लेकर पुनः कार्य पर लौटने का मार्ग प्रशस्त करने का आग्रह किया गया था। जिस पर जिलाधिकारी ने कर्मियों द्वारा किए गए मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया ।
जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद आशा कर्मियों द्वारा कार्य बहिष्कार का निर्णय वापस लेकर आशा कर्मी रविवार से ही कार्य पर लौट गए। बता दें कि आशा और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के बीच लगभग एक महीना से चल रहे जंग में मारपीट आशा काचयन मुक्ति व मुकदमे तक हो चुकी है। जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राम कुमार का स्थानांतरण नवादा कर दिया गया। बैठक में आशा कर्मियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि आशा कर्मियों के आंदोलन के कारण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का स्थानांतरण कर दिया गया था। मौके पर आशा अन्नपूर्णा कुमारी कुमारी शशि दास पुष्पा कुमारी अनिता कुमारी संजू कुमारी रंजू कुमारी रेखा कुमारी ललिता कुमारी सुनीता कुमारी आदि मौजूद थी।





















































































































