सीएचसी में मानव श्रृंखला को लेकर पदाधिकारियों व आशा एएनएम के साथ किया गया बैठक

0
674

नवादा टुडे डेस्क

गोविंदपुर मानव श्रृंखला को लेकर सीएचसी गोविंदपुर में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी डॉ बीएल चैधरी ने की। बैठक में बीडीओ कुंज बिहारी सिंह,अंचलाधिकारी शैलेंद्र कुमार की उपस्थिति में सभी आशा और एएनएम को मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाने के लिए कहा गया।

प्रभारी डॉ बीएल चैधरी ने 19 जनवरी 2020 को मानव श्रृंखला के दिन सभी आशा कार्यकर्ता और एएनएम को अपने अपने क्षेत्र से 40 महिलाओं को जोड़कर मानव श्रृंखला की लंबी कतारें बनाकर सफल बनाने को कहा गया है।

उन्होंने बताया दहेज प्रथा,शराबबंदी और जल जीवन हरियाली को लेकर सभी पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में जाकर आशा कार्यकर्ता और एएनएम के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए बताया गया। उन्होंने बताया कि मानव श्रृंखला के दिन एंबुलेंस और एएनएम के हाथों में फर्स्ट एड बॉक्स साथ में रहेगा।

बैठक में एमओ विनोद कुमार,रविंद्र कुमार, अभिमन्यु कुमार, रंजन कुमार, रंजीत कुमार,जितेंद्र कुमार, एएनएम बसंती कुमारी, मधु सिन्हा, निर्मला कुमारी, राधा देवी, तारा देवी, शोभा देवी, रंजू शर्मा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here