एनआरसी और सीएए के खिलाफ धरने में शामिल हुए पूर्व सीएम जीतन राम ने मांझी कहा- सिर्फ मुसलमानों की नहीं है लड़ाई

0
657

नवादा टुडे डेस्क

एनआरसी और सीएए के खिलाफ नवादा शहर में हो रहे धरने में शुक्रवार को पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी शामिल हुए और आंदोलनकारियों का हौसला बढाया। जनता फाउंडेशन के बैनर तले हो रहे आंदोलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ चल रहा आंदोलन सिर्फ मुसलमानों की लड़ाई नहीं है। यह पूरे हिंदुस्तान की लड़ाई है। उन्होंने नागरिकता संसोधन कानून का विरोध करते हुए कहा कि इस काले कानून से मुसलमानों से ज्यादा दलितों को नुकसान होगा।

इसलिए इस कानून का विरोध सारे लोग कर रहे हैं। जब तक यह कानून वापस नही होगा यह आंदोलन जारी रहेगा। अभी जितने लोग सड़क पर है उससे और ज्यादा लोग सड़को पर उतरेंगे। धरना में शामिल होने आए मांझी जनता फाउंडेशन के नदीम हयात, जसीम उद्दीन, तारीक बाबा, शमीम उर्फ कल्लू कबाड़ी, अलाउद्दीन, एजाज कैसर, जाहिर अनवर सभी ने माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद, धीरेन्द्र कुमार, मसीहउद्दीन, भीम आर्मी के चंदन कुमार, मौलाना शौकत, प्रोo तौफीकुर रहमान आदि ने भी संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here