ठंड से बचाव के लिए 200 गरीबों को मिला कम्बल और बस्त्र

0
702

नवादा टुडे डेस्क

नवादा भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी ने जिले के दौलतिया गांव के गरीबों के बीच कम्बल और साड़ी एवं धोती का वितरण किया। मुख्य अतिथि  अभियान एसपी कुमार आलोक के द्वारा कंबल ,साड़ी और धोती बांटा गया। कुमार आलोक ने कहा कि आगे भी गांव आकर जरुरत के सामान गरीबों को उपलब्ध कराया जाएगा।

भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी नवादा के चेयरमैन आरपी साहू ने कहा जल्द ही गांव में हेल्थ कैम्प लगाया जाएगा। सचिव विजयभान सिंह ने गरीबों को मुफ्त में चश्मा देने की बात कही। कर्यक्रम मे विजय कुमार ,सुजयभान सिंह ,अमित कुमार आदि भी मौजूद भी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here