नवादा टुडे डेस्क
वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर पंचायत अंतर्गत मसूदा निवासी चीनी मिल से अवकाश प्राप्त कर्मी जगदीश यादव के पंजाब नेशनल बैंक के खाता से तीस हजार रुपया उचकको ने गायब कर दिया।
पीड़ित चीनी मिल कर्मी ने बताया कि चीनी मिल कर्मियों को मिल प्रबंधन की तरफ से कुछ माह पहले एक मुश्त राशि दी गई थी। वारिसलीगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खाता में वही पैसा घर बनाने के उद्देश्य रखा हुआ था।
लगभग एक सप्ताह पहले बैंक से पैसा निकालने के लिए पहुंचा तो देखा कि मेरे खाते से तीस हजार गायब है। 70 वर्षीय मिल कर्मी को खाता से तीस हजार रुपया निकासी की जानकारी मिलते ही होश उड़ गए।
पीड़ित द्वारा साथ लाए गए खाता का जांच कराया गया तो देखा कि 7 जुलाई 19 को खाता से साठ हजार रुपया निकाला गया था। जिसमें उसी दिन तीस हजार को रौंग डेबिट मानकर पुनः खाता में डाल दिया गया। पीड़ित के खाता से रुपया निकलने के बाद एक सप्ताह से पीड़ित बैंक का चक्कर लगा रहे हैं।




















































































































