10 जनवरी तक पीएचईडी को जमीन का एनओसी दे सीओ- डीएम

0
655

नवादा टुडे डेस्क

नवादा शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, कौषल कुमार की अध्यक्षता में विधान सभा मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा सभी कार्य दिवस को बीएलओ अपने से सम्बद्ध मतदान केन्द्रों पर निष्चित रूप से उपस्थित रहेंगे तथा जो भी प्रपत्र प्राप्त होते हैं, उसका सांख्यिकी तैयार करेंगें।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेष देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं तथा आज एवं अगले रविवार यानि 12 जनवरी को होनेवाले विषेष कैम्प के सफल आयोजन को लेकर बीएलओ को निदेषित करें।

 जिला पदाधिकारी ने बताया कि  6 जनवरी को निर्वाचक सूची का विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति से संबंधित कार्याें की समीक्षा निर्वाचक सूची-सह-आयुक्त मगध प्रमंडल, गया द्वारा की जाएगी।

वे सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, निर्वाचन अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने सभी को निर्देष देते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम से संबंधित प्रतिवेदनों के साथ ससमय बैठक में भाग लेना सुनिष्चित करेंगे।  बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीनिवास एवं सभी बीडीओ उपस्थित थे।

– नल जल के लिए लंबित जमीन का एनओसी 10 जनवरी तक पीएचईडी को देंः डीएम

     इधर, पीएचईडी की बैठक में डीएम ने हर घर नल का जल योजना के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्याें की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारी को निर्देष दिया गया कि हर घर नल का जल योजना के अन्तर्गत जहां भी भूमि का अनापत्ति (एनओसी) प्रमाण पत्र लंबित है, उसे हर हाल में 10 जनवरी के पहले पीएचईडी को उपलब्ध करा दी जाय।

जिला पदाधिकारी द्वारा पीएचईडी कार्यपालक अभियंता को निदेषित किया गया कि जहां भी भूमि का एनओसी प्राप्त हो गया है, उन सभी स्थलों पर कार्य शीघ्र प्रारम्भ करें। बैठक में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल नवादा कार्यपालक अभियंता चन्देष्वर राम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी नवादा संतोष झा, सभी अंचलाधिकारी तथा लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के सभी कनीय अभियंता, कर्मी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here