एनआरसी और सीएए कानून के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने मोदी और नीतीश का किया पुतला दहन

0
762

नवादा टुडे डेस्क

गोविंदपुर चौक पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा देश में लागू किए गए नागरिकता कानून के विरोध में रविवार की शाम को प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं ने गोविंदपुर चौक के पास विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक प्रसाद की अगुवाई में राजद कार्यकर्ताओं ने नीतीश-मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एनसीआर और सीएए कानून को देश तोड़ने वाला कानून बताते हुए इसे अविलम्ब वापस लेने की मांग किया। राजद महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव नीलम परवीन,कार्यकर्ता सुरेश मिस्त्री, विजय यादव, प्रमोद चौधरी, सिराज खान , राजा रविदास मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here