नाली का पानी रोड पर बहने से कीचड़मय हुई गली

0
560

नवादा टुडे डेस्क

नवादा शहर के वार्ड नंबर 5 में दर्जनों घरों का पानी नाली के अभाव में बीच गली में बहाव हो रहा है। गली में नाली का पानी बहाव होने से लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है। मुहल्ले के लोगों ने बताया जनप्रतिनिधि की पहल नहीं होने के कारण पूरे गली में नाली का गंदा पानी इकट्ठा रहता है।

सड़क कीचड़मय होने से लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है गंदा पानी के कारण मच्छरों का भी पनपना शुरू हो गया है। नाली का निकास नहीं होने के कारण घरों का पानी गलियों में बहाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here