उर्दू हिन्दुस्तान की एक खूबसूरत जुबान

0
782

नवादा टुडे डेस्क

नवादा। उर्दू निदेशालय पटना के निर्देश पर जिला उर्दू कोषांग नवादा द्वारा समाहरणालय सभागार में उर्दू भाषी छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह उर्दू कोषांग प्रभारी चंदन कुमार, बी. के. साहू इन्टर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एजाज रसूल, अवर निर्वाचन पदाधिकारी मो. अबुल बरकात, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आसिफ इकबाल, प्रो. इलियास उद्दीन, अदीब उद्दीन, फिरोज आलम और जमीर अख्तर आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभों ने इस बात पर जोर दिया कि जिला के छात्र-छात्राओं को उर्दू के प्रति दिलचस्पी रखने की जरूरत है। अगर हमें तरक्की के रास्ते पर चलना है तो तालीम की तरफ रुख करना  होगा। बिहार सरकार भी उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रयत्नशील है। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में मैट्रिक,इन्टर एवं स्नातक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया तथा सफल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। स्नातक श्रेणी में शाहीन अख्तर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here