नवादा टुडे डेस्क
वारिसलीगंज अपनी कर्मठता और अनुशासन को लेकर विद्यार्थियों के बीच सदा लोकप्रिय रहे बीके साहू इंटर विद्यालय वारिसलीगंज के प्राचार्य सुधीर कुमार राय की सेवानिवृत्त पश्चात मंगलवार को विद्यालय विद्यालय परिवार के द्वारा विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा भाव के साथ बिदाई दी गई।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह को विधायक अरुणा देवी, वरिष्ठ साहित्यकार रामरतन प्रसाद सिंह रत्नाकर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष नर्मदेश्वर शर्मा पन्ना, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह, मुखिया राजकुमार सिंह, विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ गोविंद जी तिवारी, रामनंदन प्रसाद, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित खेल शिक्षक अलखदेव प्रसाद, चकवाय इंटर विद्यालय के प्रभारी संजय कुमार,मगध प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के दर्जनों पदाधिकारी तथा शेखपुरा माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवि कुमार उपस्थित हुए। विदाई समारोह के मौके पर सुधीर कुमार राय के स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किया।
प्रधानाध्यापक के जगह पर आए विद्यालय का प्रभार लेने वाले प्रभारी प्राचार्य मो एजाज रसूल को बधाई और विद्यालय की स्थापित गरिमा को बनाए रखने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विद्यालय की छात्र छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य व गीतों की प्रस्तुति देकर विदा लेने वाले अपने प्राचार्य को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका श्वेता सिन्हा के निर्देशन में छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत गीत व नृत्य की उपस्थिति शिक्षाविदों ने काफी प्रशंसा किया। इंटर विद्यालय पकरिया के प्रभारी प्राचार्य भगवान प्रसाद अलबेला के द्वारा सम्मान गीत गाया। समारोह के दौरान शिक्षक यशपाल गौतम द्वारा सम्मान पत्र और विक्रम आनंद के द्वारा अपने विदा लेने वाले प्राचार्य को स्मृति पत्र देकर श्रद्धाभाव के साथ समर्पित किया गया। मंच संचालन ािक्षक राकेश रौशन ने किया।


















































































































