अपने अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच लोगों को किया सम्मानित

0
797

नवादा टुडे डेस्क

रजौली एसडीओ चंद्रशेखर आजाद के हाथों अपने अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 5 लोगों को सम्मानित किया गया।

बिहार क्रिकेट टीम में खेलने के लिए  सिरदला थाना क्षेत्र के लौंद गांव निवासी हरिलाल के पुत्र प्रमोद कुमार यादव, फूल सब्जी वगैरह का आधुनिक तकनीक से खेती करने हेतु रजौली के किसान शशिकांत मिश्र के पुत्र उमाकांत मिश्र, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को स्वर्गीय रोजगार प्रदान करने हेतु अकबरपुर थाना क्षेत्र के जीविका डीपीएम संजय कुमार, सरकारी शिक्षण सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज सेवा का कार्य करने हेतु मेसकौर प्रखंड के शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद तथा समाज सेवा तथा गरीब निःसहाय छात्रों को मुफ्त शिक्षा तथा दूधीमाटी बिरहोर टोला में बच्चों के लिए विद्यालय संचालन का बीड़ा उठाने वाले ब्राइट कैरियर एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष कार्यानंद शर्मा को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राएं अपने अपने अपने कला क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here