धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक

0
641

नवादा टुडे डेस्क

नवादा कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी कौषल कुमार की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए धान अधिप्राप्ति की प्रगति धीमी गति से होने के कारण सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पर नाराजगी जताई। उन्होंने आवष्यक निर्देष देते हुए कहा कि निबंधित किसान से क्रय का रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि अगली बैठक से पूर्व सभी चयनित पैक्सों में धान अधिप्राप्ति का कार्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी स्वयं करेंगे। यदि किसी पैक्स के द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य नहीं किया जाता है तो कारण सहित प्रतिवेदन सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपलब्ध करायेंगे।

समीक्षा के क्रम में इस बैठक में उन्होंने कहा कि 23 राइस मिलों में से 22 राइस मिल का अनुमोदन समिति द्वारा किया गया है। आदित्य एग्रो राइस मिल पर पिछले वर्ष 2017-18 में एफआईआर की कार्रवाई हुई थी उसे रद्द किया गया। 11 नए समितियों के चयन के साथ अभी तक 160 पैक्सों का चयन समिति द्वारा किया जा चुका है। 71 पैक्सों के माध्यम से 1757 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गई है। उन्होंने कहा कि लापरवाह पैक्स अध्यक्षों पर कार्रवाई की जायेगी।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अर्चना कुमारी, डीएम एसएफसी सुनील कुमार सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी शहनबाज, डीपीआरओ गुप्तेष्वर कुमार तथा सभी बीसीओ उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here