जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित हुई प्रतियोगिता

0
819

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के द्वारा दौड़ प्रतियोगिता,चित्रांकन प्रतियोगिता एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में संकुल स्तर पर चयनित फस्र्ट,सेकेंड एवं थर्ड स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा शामिल हुए। प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं बीआरपी के नेतृत्व में प्रतियोगिता आयोजित कराया गया। नवादा शहर समेत जिले के वारिसलीगंज, कौआकोल, पकरीबरावां, हिसुआ, सिरदला आदि सभी प्रखंडों में प्रतियोगिता कराया गया।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्र ठंड की परवाह किए बगैर 200 मीटर दौड़,जलेबी दौड़ में भाग लिए और सबसे आगे निकलने के लिए तेज फर्राटे मारे। नवादा के आईटीआई परिसर में नवादा बीआरपी सुभाष कुमार के नेतृत्व में प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी एवं समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो0 जमाल मुस्तफा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान जलेबी दौड़ सबसे आकर्षक रहा।

हाथ बांध रखे बच्चों द्वारा तेजी से दौड़कर रस्सी में बंधी जलेबी को जल्दी जल्दी खाने के लिए जद्दोजहद करना लोगों को काफी पसंद आया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चियां हाथों में आकर्षक ढंग से मेंहदी रचाई। मेंहदी के कम्प्टीशन में छात्राओं द्वारा जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध का संदेश दिया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता में स्कूली छात्रों ने आकर्षक चित्रकारी एवं रंगो से सजाकर अपनी कला का लोहा मनवाया। चित्रकाररी द्वारा भी मानव श्रृंखला एवं जल जीवन हरियाली का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here