फ्रंटलाइन की प्रतिभा को मिला उत्कृष्टता प्रतिभा

0
726

नवादा टुडे डेस्क

नवादा फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल नवादा से पिछले साल उत्तीर्ण प्रतिभा कुमारी के नाम सीबीएसई में उत्कृष्टता प्रमाण पत्र जारी किया है। उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता प्रदर्शित करने तथा सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दिया जाता है। इस उपलक्ष्य में प्रतिभा कुमारी के नाम विशिष्ट प्रमाण पत्र फ्रंटलाइन को प्रेषित किया है। विद्यालय प्रांगण में उपस्थित विद्यार्थियों को निदेशक प्रो.बिजय कुमार ने प्रतिभा कुमारी को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दिया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय को गौरवान्वित करने वाली तथा राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय की पहचान बनाने वाली प्रतिभा कुमारी को न केवल बधाई दी बल्कि उसके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

इस अवसर पर उन्होंने संबंधित शिक्षकों भोला प्रसाद सिंह एवं ज्योति कुमार पाण्डेय को अंग वस्त्र एवं लेखनी देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रतिभा किसी की चाकरी नहीं करती। उन्होंने अपने छात्रों को प्रतिभा कुमारी का अनुसरण करने की नसीहत दी, जो इस विद्यालय से एक आदर्श कायम करके गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here