नवादा टुडे डेस्क
सिरदला गुरुवार को सिरदला पुलिस ने थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित चौकिया पंचायत के धोपत्थल, सीतारामपुर, बैरियाडीह आदि गाव में शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर सघन छापेमारी किया । हालांकि इस बीच पुलिस को किसी भी प्रकार की सफलता मिलने की सूचना नहीं प्राप्त हुई है। सिरदला थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त गांव में छापेमारी की गई।
लेकिन मिलने वाली सूचना के आधार पर कही भी शराब बरामद नही हो पाई। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के जंगल से सटे गाव भीतिया, बहुआरा, कोसम्भात्री, कुंभियातरी, बसेरिया, हेमजाभारत, पांडेयडीह, खरौन्ध बधार सहित दर्जनों गांव में शराब निर्माण और बिक्री लघु उद्योग के रूप में स्थापित हो चुका है ।
शराब धंधेंबाज निर्वाध रूप से कारोबार को चलाने और परिवहन को लेकर अपना सूचना तंत्र को काफी मजबूत बनाये हुए है.स्लीपर सेल की तरह कार्य करने वाले कम उम्र के युवक रुपया पैसा के लाभ में परिवहन रुत में मोबाइल से ऑनलाइन जुड़े होते है । जो पुलिस की गतिविधि जांच कर कारोबारी को सिग्नल देता है । स्पाई से हरा सिग्नल मिलने के बाद ही कारोबारी शराब को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुचाते है ।





















































































































