हिना मोहनी
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जेसेली गांव के पास एक युवक को अपराधियों ने चाकू मार दी है। लड़के को गंभीर हालत में सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं घायल युवक सुमन कुमार ने बताया कि आज सुबह नवादा से अपने घर जा रहा था। उसी दौरान तीन से चार युवक ने जेसिली गांव जाने के रास्ते में पीछे से आकर चाकू से वार कर दिया।
जब तक युवक की पहचान करते तब तक युवक वहां से फरार हो गया। किसी ने आनन-फानन में थाली बाजार पहुंचे लोगों ने हमें देख तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि नवादा में ६ साल से किराये के मकान पर रह कर जनरल कम्पटिशन की तैयारी कर रहे है। आज सुबह किसी काम से अपने घर जा रहे थे, उसी बीच यह घटना घटी ।






















































































































