ससुराल में रह रहे यूपी के युवक की हत्याकर पेड़ से लटकाया शव

0
948

नवादा टुडे डेस्क

हिसुआ शहर में पैसे के लेन -देन में हुए विवाद के बाद यूपी के एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। घटना का जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई जब हिसुआ शहर से कुछ दूर बधार में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना हिसुआ शहर के राजगीर रोड की है जहां एनएच 82 से पश्चिम एक पेड़ में शव लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान उतर प्रदेश के ठेकपुरा जिले के रहने वाले रामवरण सिंह के रूप में की गई है।

मृतक हिसुआ स्थित ससुराल में रह रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुहल्ले के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार उतर प्रदेश के ठेकपुरा का रहने वाला मृतक हिसुआ निवासी फागु सिंह दमाद है।

वह फिलहाल हिसुआ में ही रह रहा था और टेम्पो चलाकर अपना जीवन यापन कर रहा था। मृतक की पत्नी दुर्गी देवी फोरलेन निर्माण कंपनी में खाना बनाने का काम करती है। घटना की सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंची तथा पति का शव देख अवाक रह गई। पुलिस द्वारा पूछे जाने पर दुर्गी देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति ने आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पैसे के लेन-देन में हत्या का आरोप

मृतक की पत्नी ने बताया कि शहर के हम सपरिवार पांचू मुहल्ला  निवासी मुकेश कुमार के मकान में रहते थे। इस दौरान हमारे पति ने मुकेश को 15 हजार रूपया उधार दिया था और मुकेश के काफी दिनों से 15 हजार रूपया बकाया था। रामवरण ने कुछ दिन पहले अपना पैसा वापस मांगा था। मुकेश और उसका भाई अज्जू पैसा देने में आनाकानी कर रहा था। इसके बाद मुकेश ने जबरन मकान  खाली करा दिया था। समय भी उसने जान मारने की धमकी दिया था। अब मुकेश और अज्जू ने हमारे पति की हत्या कर  दिया।

साक्ष्य छिपाने के दिया आत्महत्या का शक्ल

मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए उसे पेड़ से लटका दिया। रस्सी को मृतक के गर्दन में ऐसे लगाया गया था कि लोग मामले को आत्महत्या समझे। पुलिस ने कागजी खानापूर्ति कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्ट के बाद मामला और साफ होगा। फिलहाल मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे विधवा पत्नी एवं पांच संतानों को छोड़ गया है।

दो सगे भाईयों के खिलाफ एफआईआर

थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का है। मृतक के परिजनों ने मुहल्ले के लोगों द्वारा हत्या किए जाने की बात बताई है। मृतक की पत्नी के बयान पर पाचू निनवासी अज्जू कुमार और उसके भाई मुकेश कुमार के खिलाफ हत्या करने का एफआईआर दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here