जदयू महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने प्रखंड अध्यक्ष के लिए महिलाओं को किया मनोनीत

0
834

नवादा टुडे डेस्क

गोविंदपुर जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अफरोजा खातून ने नवादा जिले के सभी प्रखंडों के लिए जदयू के सक्रिय महिला सदस्यों को महिला प्रकोष्ठ के लिए मनोनीत किया है। जदयू महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अफरोजा खातून ने बताया कि पार्टी की मजबूती के लिए वरीय अधिकारी के आदेश पर नवादा जिले के सभी प्रखंडों में जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया।

रजौली प्रखंड से ज्योति कुमारी, कौवाकोल प्रखंड से लीला देवी, रोह प्रखंड से मुंसरी खातून, गोविंदपुर प्रखंड से मंजुला देवी, अकबरपुर प्रखंड से गुंजा पासवान, सिरदला से कमला देवी, मेसकौर से रेखा कुमारी, हिसुआ से विमला देवी, हिसुआ नगर पंचायत से कुंती देवी, नवादा से सखरी खातून, नवादा सदर रूपा देवी, पकरीबरावां बैधा देवी, नरहट संजु देवी, काशीचक रेणु देवी, नारदीगंज प्रखंड से मंजु देवी को जदयू महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के लिए चयन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here