नवादा टुडे डेस्क
वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोच गांव निवासी नरेश सिंह के पुत्र पटना में सीआरपीएफ में दरोगा के पद पर कार्यरत 50 वर्षीय मुकेश सिंह का गुरुवार के रात में ड्यूटी के दौरान ही मौत हो गई। मृतक सीआरपीएफ दरोगा का शव शुक्रवार की रात गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। जानकारी के मृतक अपनी दूसरी बेटी की शादी कुछ माह में ही करने वाले थे। लेकिन पुत्री की शादी करने का तमन्ना पाल रखे सीआरपीएफ दरोगा की अर्थी पहले उठ गई। साथ आए अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय मुकेश सिंह सीआईएसएफ दरोगा पटना के एयरपोर्ट पर कार्यरत थे।
गुरुवार की रात ड्यूटी के दौरान एकाएक वे बेहोश होकर गिर पड़े। साथियों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मृत घोषित कर दिए जाने के बाद शुक्रवार को सीआईएसएफ के कमांडेंट विशाल दुबे के देख-रेख में जवानों ने मौन शस्त्र से अपने साथी को विदाई दी। शुक्रवार को ही सीआईएसएफ के इंसपेक्टर रंजीत कुमार के नेतृत्व में तिरंगा में लिपटे उनके शव को पैतृक गांव कोंचगांव लाया गया। जहां शव के पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। गांव शव पहुंचते ही परिजनों सहित पत्नी पुत्र व पुत्री का रो रो कर बुरा हाल था।
मौके पर क्षेत्रीय विधायक अरुणा देवी विधायक प्रतिनिधि राम शक्ल से किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अल्लाह बहादुर सिंह जिला पार्षद उपाध्यक्ष गीता देवी आदि पहुंचकर श्रद्धांजलि दी व परिवार को ढांढस बढ़ाया। बाद में मृतक के शव को बाढ़ स्थित श्मशान घाट में दाह संस्कार किया गया। शव की मुखाग्नि मृतक के बड़े पुत्र संतोष कुमार ने दी। परिजनों के अनुसार, मृतक के दूसरी पुत्री सेम्पु कुमारी की शादी मार्च माह में होनेवाली थी। जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। परन्तु ईश्वर की मर्जी ही कुछ और थी। बेटी की डोली उठने से पहले ही पिता की अर्थी उठ गई। असमय पति के मौत से पत्नी गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है।





















































































































