प्रशिक्षु आईएएस ने वारिसलीगंज में संभाला बीडीओ का कार्यभार

0
1244

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज नवादा के सहायक समाहर्ता के पद पर कार्यरत प्रशिक्षु आईएएस साहिला ने शुक्रवार को वारिसलीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सीडीपीओ का पदभार संभाल लिया।

वारिसलीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद ग्रहण करने शुक्रवार को वारिसलीगंज पहुंची प्रशिक्षु आईएएस साहिला ने बताई की प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए वारिसलीगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर प्रथम पोस्टिंग है। इसके पहले कुछ दिनों तक जिलाधिकारी के नेतृत्व में नवादा में सहायक समाहर्ता के पद पर रही हूं।

बीडीओ का कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रशिक्षु आईएएस ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र में रुके हुए कार्य को निष्ठा पूर्वक व भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से संपन्न कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। बताई की अभी तत्काल 19 जनवरी को सरकार के निर्देशानुसार मानव श्रृंखला निर्माण को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है।
 

 2018 बैच के आईएस साहिला पंजाब के पटियाला जिले की रहने वाली है। जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर रहकर ही आईएएस की तैयारी कर देश के सर्वोच्च परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

बता दें कि प्रशिक्षु आईएएस प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कुछ माह तक वारिसलीगंज में रहकर प्रखंड विकास पदाधिकारी और सीडीपीओ का पद संभालेगी। प्रखंड के बीडीओ एवं व सीडीपीओ प्रशिक्षु आईएएस के सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here