रोह मे भारी मात्रा मे देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

0
617

नवादा टुडे डेस्क  

रोह थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव के पास से गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की दोपहर रोह थानाध्यक्ष ध्रमेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सीतापुर वंशीचक सड़क  पुलिया के पास एक बाइक से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की। इसके साथ ही तस्कर को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के मनिउचक गांव निवासी रामबालक माहतो के पुत्र सन्टु कुमार के रुप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि वंशीचक से भारी मात्रा में शराब लेकर एक तस्कर बाइक से थाना क्षेत्र की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ध्रमेंद्र कुमार द्वारा अपने सहयोगी परमेश्वर महतो के साथ वाहन चेकिंग शुरू कर दिए। इसी दौरान सीतापुर की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक को रोका गया।

तलाशी के दौरान बाइक पर बंधे दो बैग से 242 पीस 300 एमएल बोतल 72 लीटर शराब बरामद की गई। सभी झारखंड निर्मित शराब है। मौके से शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उक्त बाइक को भी जब्त कर थाने लाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here