नवादा टुडे डेस्क
नवादा कड़ाके की ठंढ के बाद भी मकर संक्रांति त्योहार को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है। यही कारण है कि सोमवार को काफी ठंढ होने के बाद भी नवादा जिला मुख्यालय सहित अन्य छोटे बजारों में भी जमकर खरीददारी हुई। दूध की खरीदारी के लिए डेयरी काउंटरों में आया बंफर स्टाॅक लगाया गया है। मकर संक्रांति पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
जिले भर के लोगों को खरीदारी करने जिला मुख्यालय पहुंचने के कारण शहर में दिन भर जाम की स्थिती बनी रही। वाहनों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में घंटों लग रहे थे। भीड़ इतनी कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। किराना दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। मकर संक्रांति की खरीदारी को लेकर सुधा डेयरी समेत डेयरी उत्पाद बेचने वाले विभिन्न स्टॉलों पर सुबह से ही खरीदार जमे रहे।
गौरतलब है कि दूध का वाहन गया या पटना से आता है, जिसके इंतजार में सवेरे-सवेरे बिकी्र काउंटरों पर लोगों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। मकर संक्राति में चुड़ा-दही खाने की परंपरा होने के कारण लोग अनिवार्य रूप से दूध की खरीदारी करते है। सोमवार को सवेरे से ही चूड़ा, तिलकुट, दही आदि की खरीदारी को लेकर बाजारों में भीड़ लगी रही। वहीं सब्जी बाजार में भी विभिन्न सब्जियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गई।
– दुकान से लेकर फुटपाथ तक सजी रही तिलकुट की दुकान
सबसे ज्यादा भीड़ तिलकुट व मस्का बेचने वाली दुकानों पर देखने को मिली। बजार मेें दुकानों के साथ-साथ बड़ी संख्या में फुटपाथ पर भी तिलकुट के ठेले और खोमचे खास तौर पर लगाये गए। फुटपाथों पर अपेक्षाकृत थोड़े सस्ते दरों पर तिलकुट और मस्का उपलब्ध हो रहा है। मगध क्षेत्र में मकर सक्रांति के दिन चुड़ा, दही, तिलकुट के साथ आलूदम (आलू की शब्जी) खाने और इसके दूसरे दिन विशेष स्नान और पूजा की परम्परा रही है। इसके चलते दुध और तिलकुट के अलावे शहर में सब्जियों की भी जमकर खरीदारी हुई।
तिलकुट और सब्जियों का रेट
बाजार में साधारण तिलकुट 200-240 रूपए
खोवा तिलकुट 280 -320 रुपए
गुड़ का तिलकुट 220-260 रुपए,
तिलकतरी 120-160 रुपए
मस्का 100 रुपए
फुलगोभी 25-50 रुपए प्रति पीस
मटर 40-60 रुपए प्रति किलो
टमाटर 20-30 रुपए प्रति किलो




















































































































