नवादा टुडे डेस्क
हिसुआ प्रखंड के बैजनाथपुर गुमटी के मैदान पर केंदुआ प्रीमियर लीग मैच का फाइनल मुकाबला अहिरब्रांड गुरुचक एवं उमरावं बिगहा के साथ खेला गया। मैच 16 ओवर का था जिसमें अहिरब्रांड गुरुचक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। अहिरब्रांड गुरुचक टीम के तरफ से रवि कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 रन बनाए और 4 विकेट भी लिए। रवि मल्होत्रा ने भी 21 रनों का योगदान दिया।
उसके जवाब में उमरावं बिगहा की टीम 14 ओवर में 81 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। इस तरह से अहिरब्रांड गुरुचक की टीम फाइनल मुकाबले को 43 से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।
– रवि कुमार को मिला मैन ऑफ द मैच एवं सीरीज
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष उदय यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया एवं अपने स्तर से भी पुस्कार देकर दोनो टीम को समानित किया। मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष उदय यादव के साथ मे मंच पर रोटी बैंक के अध्यक्ष दीपक कुमार, मनोज मंडल, हिसुआ राजद प्रखंड अध्यक्ष रंजीत पासवान, अधिवक्ता दिलीप राम, शिक्षक रणविजय कुमार चिन्टु, छत्र नेता मनीष हसमुंख आदि उपस्थित थे।




















































































































