नवादा टुडे डेस्क
नवादा फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक नवादा के गोवर्द्धन मंदिर में आयोजित हुई। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष बाल्मीकि प्रसाद ने की। बैठक में कई मुद्दे पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया।
डीलरों ने कहा पीओएस मशीन में 25 प्रतिशत कार्डधारी का नाम नहीं है, जिससे सही लाभुकों को खाद्यान नहीं मिल पा रहा है। अंत्योदय कार्ड लाभुकों द्वारा जमा किया गया। आवेदन पत्र के आधार पर नहीं बन पाया है।
पीएचएच कार्ड में अंत्योदय कार्ड बना दिया गया जो 25 से 30 प्रतिशत मिलता जुलता है। शेष लाभुकों को खाद्यान से वंचित रह रहे हैं। एसोसिएशन की ओर से सरकार से केरल की तर्ज पर मासिक वेतन 30 हजार प्रति माह वेतन देने एवं कमीशन 300 रूपए प्रति क्विंटल देने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा मांग पूरी नहीं हुई तो विक्रेता संघ हड़ताल पर जाएंगे।



















































































































