नवादा टुडे डेस्क
अकबरपुर पिछले दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड गरीबों पर भारी पड़ रही है।इसी बीच गरीब असहायों की मदद के लिए अब समाजसेवी भी मदद का हाथ बढ़ाने लगे हैं। इसी कड़ी में फतेहपुर मोड़ स्थित जीवन केन्द्र किल्निक परिसर में गुरवार की देर शाम ईस्वरी सिहं फाउडेशन के द्वारा निरूसहाय एवं गरीब लोगों के बीच ठिठुरते ठंड में कंबल का वितरण किया गया।फतेहपुर मोड़ पर लगभग दो सौ कंबल फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बांटा।कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल गए।
मौके पर मौजूद फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश भारद्धाज ने कहा कि मानव सेवा परम सेवा को चरितार्थ करते हुए फाउंडेशन के द्वारा निर्णय लिया गया है कि ठंड में गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। गरीबों की सेवा करना बहुत ही पुण्य का काम है। आवश्यकता पड़ने पर और कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे।जिससे कोई भी गरीब वंचित नहीं रह जाए।संस्था के सचिव स्वाति भारद्वाज ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य हीं मंच के उत्थान के साथ-साथ समाजसेवा करना है।
इस मौके पर आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डाँ. सहजानन्द प्रसाद ने बताया कि ठंड मे फाउंडेशन के द्वारा इस कार्य के लिए संस्था के अध्यक्ष सचिव बधाई के पात्र है। मौके पर डा बृजमोहन प्रसाद पुर्व संरपंच सविता देवी,मो. अफताब आलम, मन्टु सिहं, केशव भारद्धाज, जावेद अहमद,जाहिद हुसैन, सुरेश सिहं, संजय सिहं, सुबोध सिहं, कारु सिहं, दशरथ प्रसाद, अन्य मौजूद थे।




















































































































