नवादा टुडे डेस्क
कौआकोल प्रखंड के नावाडीह पंचायत के गोपालपुर गांव में अलाव तापने के दरम्यान आग की चपेट में आ जाने से एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालपुर निवासी सौदागर यादव की 36 वर्षीय पत्नी रेणु देवी ठंढ से बचने के लिए शनिवार की सुबह अपने घर के अंदर अलाव जलाकर ताप रही थी,इस बीच वह आगा की चपेट में आ गई।
जिससे उनके शरीर के पैर के ऊपरी हिस्सा गम्भीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में घायल महिला के परिजनों द्वारा उसे कौआकोल पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया,जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झुलसी महिला को नवादा रेफर कर दिया है।





















































































































