न्यू नवादा का आकार ले रहा बुधौल, बन रही तमाम सरकारी इमारतें

0
880

नवादा टुडे डेस्क

नगर से तीन किलोमीटर पश्चिम गोनावां का बुधौल न्यू नवादा का आकार ले रहा है। नवादा के 13 प्रमुख सरकारी इमारतें न्यू नवादा में शिफ्ट किए जा रहे हैं। कलेक्ट्रेट के लिए पांच एकड़ जमीन चिंहित किया गया है।

सबसे पहले बुधौल में जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र का निर्माण हुआ है। वन प्रमंडल कार्यालय और आवास का निर्माण किया गया। एएनएम स्कूल, जन नायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, इंजीनियरिंग काॅलेज, जिला परिवहन कार्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। उत्पाद विभाग, गृह रक्षा वाहिणी, पारा मेडिकल, नवादा सदर अस्पताल के लिए जमीन आवंटित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here