प्रखंड के किसानों को नहीं मिल रहा है योजनाओं का लाभ

0
680

नवादा टुडे डेस्क  

   रजौली प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। कृषि मेले के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। सरकार इनके आर्थिक मजबूती के साथ उनके उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रखी है। लेकिन इसका लाभ किसानों को कृषि विभाग के कर्मचारियों के असहयोगात्मक रवैया के कारण नहीं मिल रहा है।

किसान अजय शंकर शरण सिंह ने कहा कृषि विभाग के द्वारा किसानों को सिर्फ दिलासा दिया जाता है। उन्हें किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल पाता है। इस विभाग के द्वारा किसान को सरकार के द्वारा निर्धारित अनुदान पर खेतों में लगाने के लिए बीज तो दे दी जाती है। लेकिन किसानों का खेतों से फसल कट जाने के बाद भी उन्हें सरकार के द्वारा अनुदानित राशि नहीं मिल पाती है।

जिसके कारण किसानों को ई किसान भवन के चक्कर लगाते लगाते उनके पैर के चप्पल घिस जाते हैं। चितरकोली पंचायत के दिबौर गांव के किसान जगदीश यादव ने बताया कि रजौली में सरकार का सिर्फ कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा पैसे का गबन की जाता है। उन्होंने कहा कि यहां जो भी कृषि मेला लगता है, वह ढकोसला है, न तो इस मेले से किसी किसानों को आज तक फायदा हुआ है और ना ही किसी को यंत्र समय पर मिला है।

महियारा गांव की महिला किसान प्रमिला देवी ने बताया किसान सम्मान निधि योजना किस्त किसानों की आय बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी। इसका लाभ लेने के लिए पिछले कई महीनों से ई किसान विभाग का चक्कर लगा रही हूं। प्रखंड क्षेत्र के भंडरा गांव निवासी मुनीलाल यादव एवं मलियातरी गांव के श्यामदेव यादव ने कहा कि कृषि विभाग के कर्मचारियों के मनमानी के कारण आज तक हम लोगों को हर एक लाभ से वंचित रखा गया है। यहां के किसान सलाहकार ना किसी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हैं और ना हीं ये लोग कभी क्षेत्र में आते हैं। जिसके कारण किसान सरकार के द्वारा मिलने वाले लाभ से वंचित रह जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here