मुखिया मंजुला देवी बनी प्रखंड की जदयू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष।

0
827

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिला के जदयू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अफरोजा खातून ने गोविंदपुर प्रखंड के बनिया बीघा पंचायत के मुखिया मंजुला देवी को प्रखंड जदयू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को ज्ञापन और  माला पहनाकर मनोनीत किया गया।अफरोजा खातून ने बताई सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जिला के जदयू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। मुखिया ने बताई की नवादा जिला के 14 प्रखंड में जदयू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के लिए चुनने की बात बताई।

सभी प्रखंड में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद के लिए सभी का नाम लिखकर माननीय मुख्यमंत्री जी नीतीश कुमार और प्रदेश सचिव के पास भेजा गया।सभी प्रखंड के महिला को चयन कर ज्ञापन सौंपा गया और बताया गया कि नीतीश कुमार के कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए लोगों को जागरूक करना है और बिहार की तरक्की कराने में सहयोग करना है। वही मुखिया मंजुला देवी ने महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के पद पर चुने जाने के बाद काफी खुश दिखी।

उनकी बातों को अमल करते हुए उनकी राह पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा गया ताकि हमारा प्रखंड विकसित के साथ-साथ शिक्षित हो। कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए लोगों को आगाह किया जाएगा। मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र पासवान ने अफरोजा खातून और मुखिया मंजुला देवी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर पंचायत के कई महिला और पुरुष ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देने का काम की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here