छात्र पुलिस कैडेट कार्यक्रम के लिए शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण,शिक्षक स्कूलों में छात्रों को करेंगे ट्रेंड

0
693

नवादा टुडे डेस्क

नवादा में जिले के 30 चयनित विद्यालयों में से दो-दो नोडल शिक्षकों को छात्र पुलिस कैडेट के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरूवार को प्रशिक्षण का दूसरा बैच शुरू हुआ। इससे पहले दो दिनों के प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार भारती शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि छात्र-पुलिस कैडेट कार्यक्रम से छात्रों व पुलिस के बीच मित्रता बढ़ेगी, शिक्षा विभाग द्वारा दी जा रही इस प्रशिक्षण से समाज के कुरीतियों से लड़ने के लिए सशक्त एवं बुद्धिजीवियों की फौज खड़ी होगी।

इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से कवायद शुरू की गई है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत उत्क्रमित व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं व पुलिस के बीच मित्रता बढ़ाने की पहल की जा रही है।

– जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए विद्यार्थियों को मिलेगा प्रशिक्षण

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनाना तथा नागरिक सुरक्षा व शांति के लिए पुलिस व छात्रों के बीच मित्रवत संबंध के लिए प्रशिक्षित करना है। इस कार्यक्रम को लेकर विद्यालय स्तर पर कार्यशाला, प्रशिक्षण, हैंडबुक, अनुसमर्थन, परिचय सत्र व आउटडोर-इंडोर लर्निंग के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। प्रशिक्षण के लिए डायट में चयनित विद्यालयों से दो-दो शिक्षक शामिल हुए।

– नोडल शिक्षकों के प्रशिक्षण के बाद जिले के 30 विद्यालयों में चलेगा अभियान

 छात्र पुलिस कैडेट कार्यक्रम के लिए जिले के 30 उत्क्रमित व उच्च माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। इसमें प्रत्येक विद्यालय से दो-दो नोडल शिक्षक को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुविधा के लिए शिक्षकों को दो ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप को 23 एवं 24 दिसंबर को प्रशिक्षण दिया गया। वही दूसरे ग्रुप का प्रशिक्षण 26 दिसम्बर को शुरू हुआ है जो आज तक होगा। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार भारती व मंजू कुमारी द्वारा दिया जा रहा है।

– कक्षा आठ के बच्चे होंगे शामिल

 जिले के मिडिल व उत्क्रमित विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा आठ के विद्यार्थी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। छात्र पुलिस कैडेट कार्यक्रम के लिए चिह्नित प्रत्येक विद्यालयों से 22 छात्र व 22 छात्राओं का चयन किया गया है। डायट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक व पुलिस कर्मी को भाग लेना है तीन दिनों के प्रशिक्षण में कोई भी पुलिस अधिकारी प्रशिक्षण के लिए नहीं पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here