आया था चोरी करने, जागने पर भागे चोर, सीसीटीवी में कैद हुआ चेहरा

0
1075

नवादा शहर के पुरानी बाजार के ठठेरी गली में अपराधियों ने एक बर्तन दुकान में चोरी करने का असफल प्रयास किया। लोगों के जाग जाने के कारण अपराधी भाग गए। लेकिन उसकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे मंे कैद हो गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नगर थाना के पुरानी बाजार के ठठेरी गली में 4 चोर उपेन्द्र बर्तन दुकान में गली के तरफ से चोरी करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन मुहल्ले के लोग जाग गए। इसके चलते वे लोग भाग गए। एक सीसीटीवी कैमरा को तोड़ भी दिया था, लेकिन समीप के दूसरे कैमरे में उसकी गतिविधि कैद हो गई है। थाने में चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here