एनआरसी के विरोध में अनिश्चित कालीन विरोध प्रदर्शन में महिलाएं आई आगे

0
666

नवादा टुडे डेस्क

नागरिकता संशोधन विधेयक एवं राष्ट्रीय नागरिकता पंजी के विरोध में नवादा नगर के बुंदेल खण्ड में आज पांचवें दिन में अनिश्चित कालीन धरना हुआ।  जिस में महिलाओं ने भी भारी संख्या में हिस्सा लिया।

 सी पी आई के नेता श्री अर्जुन सिंह ने आज के इस धरना को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा विभाजनकारी कानून संसद ने कभी मंज़ूर नहीं किया था। उन्होंने इस अधिनियम को पूर्णतः संविधान विरोधी बताते हए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की।

इस अवसर पर समाजसेवी श्री मसीह उददीन सहित माले नेत्री सावित्री देवी, बहुजन क्रांति मोर्चा के संयोजक श्री कृष्ण देव चौधरी, मो.शमीम कल्लू, नदीम हेयात, मो.जसीम उददीन, मो.तारिक़ बाबा, ज़हीर अनवर मंसूरी, जावेद मंसुरी, एजाज कैसर एवं मो.अला उददीन सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here