नवादा टुडे डेस्क
नवादा एनआरसी और सीएए के खिलाफ राजद का बिहार बंद आंदोलन का नवादा में भी व्यापक असर दिखा। अहले सुबह में ही सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ताओं ने एनएच पर चक्का जाम लगा दिया और शहर में मार्च निकालकर दुकानों को बंद कराया। नवादा शहर में जिला महेन्द्र यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ता सुबह से ही शहर में घूम-घूमकर बंद कराने निकले।
इसके चलते शहर की आधिकांश दुकानें खुल ही नहीं पाई और जो खुले उसे बंद करा दिया गया। राजद नेताओं ने काला कानून वापस लो, तानाशाही नहीं चलेगी, लोकतंत्र की हत्या बंद करों, अत्याचारी सरकार गो बैक, लालू-राबड़ी जिंदाबाद, तेज-तेजस्वी जिंदाबाद आदि नारे लगाकर सीएए कानून को वापस लेने की मांग की। राजद कार्यकर्ताओं की टोली दोपहर करीब 2 बजे तक सड़कों पर डंटे रहे। हालांकि दोपहर ढ़ाई बजे के बाद शहर की दुकानें धीरे-धीरे खुलने लगी।
इस आंदोलन का कांग्रेस सहित अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन किया। आंदोलनकारियों ने प्रजातंत्र चाैक पर जहां चक्का जाम कर नारेबाजी की वहीं सदभावना चैक पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। सड़क पर ही सभा लगाई गई। बंद के दौरान राजद विधायक प्रकाशवीर ने कहा कि सरकार सीएए और एनआरसी के माध्यम से देश में विभाजनकारी राजनीति को बढावा दे रही है। यह देश के लिए बड़ा खतरा साबित होगा। इस कानून के खिलाफ देश भर में गुस्सा है। राजद हमेशा सम्प्रदायिकता के खिलाफ लड़ता आया है और यह संघर्ष जारी रहेगा।
बंद पूरी तरह सफल रहा – जिलाध्यक्ष जिला राजद अध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने कहा कि जिले भर में आज लोगों ने राजद की बंदी को ऐतिहासक समर्थन दिया है। बंद पूरी तरह सफल रहा है। जिले के लोगों ने बंद में पूरा साथ दिया है। दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद की है। सुबह से ही गाड़िया नहीं निकली है। बंदी की इस व्यापक सफलता से यह साबित हो गया है कि सीएए कानून और सरकार के प्रति जनता में काफी आक्रोश है।
मोदी सरकार सिर्फ विभाजनकारी नीतियों पर चल रही है और पूंजीपतियों को लूट की खुली छुट दे दी गई है। टोलियों में निकले राजद कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग टोलियां बनाकर झंडा-बैनर के साथ मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव के अलावा प्रिंस तमन्ना, विजय चाैधरी, विनोद यादव, सीताराम चाैधरी, विक्रम कुमार, अभिजीत कुमार गांधी, तरूण कुमार राजवंशी, संजय सिंह, रविंद्र यादव, नंदकिशाेर बाजपेयी,अशोक यादव, कुंदन कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने टोलियां विभिन्न सड़कों पर लोगों से बाजार बंद रखने की अपील की।























































































































