सामाजिक कुरीतियों के जागरूकता के लिए निर्माण होने वाली मानव श्रृंखला के लिए तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

0
639

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज जल जीवन हरियाली नशा मुक्ति बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन जैसे सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए सरकार के आदेशाअनुसार 19 जनवरी को मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए सोमवार को अधिकारियों व प्रखंड के जनप्रतिनिधियों की बैठक की गई। प्रशिक्षु आईएएस प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रभार में वारिसलीगंज में कार्य कर रही सहिला के नेतृत्व में आयोजित बैठक में प्रखंड के लगभग सभी विभाव के प्रमुख या प्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में आयोजित बैठक में नगर पंचायत, कृषि विभाग, प्रखंड कार्यालय, जीवका मनरेगा अंचल कार्यालय व शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी आदि कर्मियों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने बताया कि समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने के उद्देश्य सरकार द्वारा प्रायोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए अभी से ही लोगों के घर-घर जाकर जागरूकता कार्यक्रम व अन्य प्रकार के कार्यक्रम के तहत लोगो को जागरूक करके श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाए। बताया कि प्रखंड में 30 किलोमीटर तक मानव श्रृंखला का निर्माण कराया जाएगा।

इसमें किसी प्रकार का व्यवधान पैदा न हो इसलिए 30 किलोमीटर तक बनने वाला श्रृंखला को तीन सुपर जोंन ,10 जोन व प्रति किलोमीटर पर एक सेक्टर व हर सेक्टर को 5 सब सेक्टर में विभक्त किया गया है। 19 जनवरी को साढे़ 11 बजे प्रखंड के बाघी बगडीहा मोड़ से सरकटी मोड़ तक 23 किलोमीटर। पटेल चैक से मीर चक गांव तक 3 किलोमीटर व जमुई पकरीबरवां पथ पर स्थित माया बीघा गांव के पास से रोहुआ गांव तक 4 किलोमीटर तक श्रृंखला निर्माण कराया जाना है। इसके पहले वारिसलीगंज से सकरी नदी पुल तक 5 किलोमीटर वा वारिसलीगंज से मीर विधा गांव तक 3 किलोमीटर का प्रस्ताव था

श्रृंखला के दौरान पिछले वर्ष हुए दिक्कत को देखते हुए इस बार स्कूल से बच्चों को लाने के पहले मिड डे मील योजना का भोजन करा दिया जाना है। श्रंखला के दौरान पानी एंबुलेंस व बच्चे को लाने ले जाने का वाहन उपलब्ध रहेगा।

–  30 हजार लोगों की होगी सहभागिता।

30 किलोमीटर तक मानव श्रृंखला निर्माण के लिए लगभग 30 हजार लोगों की आवश्यकता होगी। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रति एक किलोमीटर में एक हजार लोगों की आवश्यकता होगी। जिसे पंचायत जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत के प्रतिनिधि, जीविका ,आंगनबाड़ी, डीलर, पैक्स अध्यक्ष के सहयोग व स्कूलों के बच्चों से पूरी की जाएगी।

मौके पर उपस्थित सेक्टर व सब सेक्टर प्रभारियों को निर्देशित करते हुए बताया गया कि प्रति सेक्टर से 200 लोगों का नाम पता मोबाइल नंबर आदि जोन को तत्काल उपलब्ध कराएं। अभी से ही संबंधित सेक्टर व सबसेक्टर के कर्मी गांव के पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल आदि पहुंचकर पूर्वाभास करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर नगर कार्यपालक अधिकारी जयराम प्रसाद ,मनरेगा परियोजना पदाधिकारी निरंजन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार व प्रखंड कृषि समन्वयक पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here