नवादा टुडे डेस्क
नवादा में शिक्षा में शुन्य निवेश नवाचार प्रदर्शनी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन गांधी इंटर विद्यालय नवादा में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के तत्वधान में अरविंद सोसाइटी द्वारा आयोजित किया गाय। कार्यक्रम में नवादा जिला के सभी 14 प्रखंडों से लगभग 400 नवाचारी शिक्षकों ने अपने अपने टीएलएम एवं विभिन्न प्रकार की गतिविधि आधिारित शिक्षण शैली को अपनाते हुए फाइलों का प्रदर्शनी में प्रदर्शन किया जिसे जिले भर के लगभग 700 शिक्षकों ने उसका अवलोकन किया और उपने विद्यालय में ऐसे ही गतिविधियों का अपनाने का संकल्प लेकर बच्चों में सर्वांगीण विकास के लिए काम करने के लिए प्रेरित हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मुख्य अतिथि जिला उप विकास आयुक्त वैभव चैधरी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुजीत कुमार एवं शशांक शेखर ने किया, स्वागत और आभार पुजेंद्र राज्य समन्वयक द्वारा किया गया नवादा जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं समग्र शिक्षा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. जमाल मुस्तफा के द्वारा बनाए गए अनूठे एवं रचनात्मक शिक्षण अधिगम सामग्री को अतिथियों के साथ अवलोकन किया तथा उसके बारे में जाना और उन्हें इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रेरित किया साथ्ज्ञ ही साथ अरविंदो सोसाइटी के राज्य समन्वयक पुजेंद्र ने शिक्षकों के इस कार्य को देखकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की और मुख्य अतिथियों को उन्होंने बताया कि शिक्षा में शुन्य निवेश नवाचार का प्रशिक्षण विगत 2 वर्षों से जिले के हर संकुल स्तर पर दिया गया उनमें से बेहतर कार्य कर रहे शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण शैली अपनाने के लिए आज इन लोगों को सम्मानित भी अरविंदो सोसाइटी के द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम समन्वयक सुजीत कुमार ने बताया की शिक्षा में शुन्य निवेश नवाचार एक मंच है जो देश भर के लाखों शिक्षकों को अपने बेहतर कार्यों को साझा करने के लिए बनाया गया है और अरविंदों सोसाइटी के माध्यम से उनके स्कूल के जो बेहतर क्रियाकलाप है जिससे किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान किया हो और उसे लाभ प्राप्त हुआ हो उस नवाचार को देश के विभिन्न शिक्षकों तक नवाचार पुस्तिका के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है और शिक्षा के गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास, सामुदायिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण, उपस्थिित दर में बढ़ोतरी, बालिका शिक्षा जैसे अहम मुद्दों पर लगातार शिक्षकों से चर्चा पर चर्चा कर क्रियान्वित करवा रहे है। कार्यक्रम के अयोजन में अरविंदो के प्रतिनिधि आजाद कुमार सिंह, शशांक शेखर के साथ जिला प्रशिक्षक कन्हैया कुमार एवं अविनाश झा भी उपस्थित थे।
























































































































