जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

0
760

नवादा टुडे डेस्क

काशीचक प्रखंडक्षेत्र के मधेपुर गांव स्थित निजी मकान में शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश राय ने की। मौके पर पूर्व विधायक प्रदीप कुमार ने आगामी 4 जनवरी को वारिसलीगंज में आहूत कार्यकर्त्ता सम्मलेन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। वहीं आगामी 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली को ले प्रस्तावित मानव श्रृंखला निर्माण में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाकर पार्टी द्वारा उठाये गए जन सरोकार के मुद्दे पर अपनी सहमति की मुहर लगा दें। बैठक को जदयू नेता प्रमोद सिंह ,गोरेलाल चैहान ,सच्चिदानंद ,वारिसलीगंज जदयू प्रभारी नवीन कुमार सिन्हा ,अभय शंकर धीरज ,संजय कुमार , तरुण प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here