सड़क सुरक्षा में जान बचानेवाले कौआकोल के शिक्षक जितेन्द्र और गोपाल को पटना में किया गया सम्मानित

0
721

नवादा टुडे डेस्क

     निःस्वार्थ भाव से पीड़ितों को सहायता पहुंचाने वाले गोपाल प्रसाद एवं जितेन्द्र यादव को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पटना में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री संतोष कुमार द्वारा सम्मानित किया गया है। नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के मड़पों गांव निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र गोपाल प्रसाद और हरि यादव के पुत्र जितेन्द्र यादव को सम्मानित किया गया है। जितेन्द्र कौआकोल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवरकोल में शिक्षक हैं। इन्हें सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को निःस्वार्थ भाव से मदद पहुंचाने के कारण सम्मान मिला है।

– 11 हजार वोल्ट बिजली तार के सम्पर्क में आ गई थी बस, करंट से यात्रियों की हुई थी मौत
     मरपो गांव, लालपुर पंचायत, कौआकोल प्रखंड से बस जा रही थी। झुमराज स्थान बटिया जंगल जिला जमुई में पड़ता है। बस के द्वारा लोग पूजा में जा रहे थे। मरपो कलमा जंगल महोदर पंचायत, कौआकोल में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। बस के उपर लोग बैठे थे। बिजली का तार बैठे हुए लोगों को 11 हजार वोल्ट का तार सट गया था जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि 15-16 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए थे।

गोपाल प्रसाद एवं जितेन्द्र यादव ने वहां पर पहुंचकर सभी पीड़ितों को एम्बुलेंस एवं प्राइवेट गाड़ी के सहायता से प्राथमिक केन्द्र कौआकोल लाये तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को नवादा हाॅस्पिटल लाया गया। तीन मृतकों संजय साव, सौरभ कुमार तथा जुगल राय को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया था। गोपाल प्रसाद एवं जितेन्द्र प्रसाद ने पीड़ितों को निःस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान की।

इससे पहले इन दोनों को जिला में भी सम्मानित किया जा चुका है। इस साहसी कार्य के लिए जिला परिवहन विभाग द्वारा जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने सड़क सुरक्षा में अव्वल कार्य हेतु गुड सेमैरिटन के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर इन्हें सम्मानित किया था। पटना में परिवहन मंत्री के हाथों सम्मानित होने पर जिले के शिक्षकों समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों में खुशी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here