3 साल बाद फिर कंस्ट्रक्शन कंपनी के बेस कैंप पर हमला

0
688

नवादा टुडे डेस्क

नवादा में बीते 3 सालों बाद एक बार फिर कंट्रक्शन कंपनी के कैंप पर लेवी के लिए  बड़ा हमला सामने आया है। हथियारबंद अपराधियों दस्ते ने कंट्रक्शन कंपनी के पोकलेन और बोलेरो को जला दिया तथा लगभग एक दर्जन से ज्यादा कर्मियों के साथ मारपीट की। घटना में घायल कर्मियों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया या स्थानीय अपराधियों ने इसकी  अभी जांच चल रही है।

इस मामले में लेवी नहीं देने पर दहशत फैलाने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। नक्सलियों द्वारा किसी कंट्रक्शन कंपनी पर किया गया यह दूसरा हमला है।  बता दें कि 3 साल पहले भी नक्सलियों ने रेल पुल निर्माण करा रही कंट्रक्शन कंपनी के बेस कैंप पर हमला कर उत्पात मचाया था।

फायरिंग के बाद सीटी बजाकर भागे हमलावरहमले के दौरान फायरिंग की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि हमलावर कई तरफ से आए थे और सिटी बजा कर एक बार हमला बोल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सीटी बजा कर सभी हमलावर डेलहुआ पहाड़ी की ओर रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here