चोरी की गई बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर को पत्तल बीघा से पुलिस ने किया बरामद

0
865

नवादा टुडे डेस्क

गोविंदपुर पुलिस ने गुरुवार को नरहट थाना क्षेत्र के पत्तलविगहा गांव से छापेमारी कर चोरी की गई बोलेरो और  स्विफ्ट डिजायर को बरामद कर लिया है। 8 माह पूर्व गोविंदपुर प्रखंड के बुधवारा गांव निवासी गुलशन कुमार ने हथियार से लैस होकर ड्राइवर को दिखाकर बुधवारा गांव में ही बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर को छीन लिया था।

पता चलने के बाद गोविंदपुर पुलिस ने गुलशन कुमार को धर दबोचा था लेकिन पुलिस के गाड़ी में बैठ आने के बाद कूदकर भाग निकला काफी दूर तक पुलिस ने गुलशन कुमार का पीछा किया गया लेकिन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इधर बोलेरो मालिक विनोद साव ने गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था जिसका कांड संख्या 134/19 है । थाना प्रभारी के द्वारा गुलशन कुमार के घर का कुर्की जप्ती भी लाया गया था।

लेकिन  सरेंडर नहीं किए जाने के बाद काफी दिनों से पुलिस गुलशन कुमार और बोलेरो स्विफ्ट डिजायर का इंतजार कर रहे थे। थाना प्रभारी डॉ नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि  गुप्त सूचना मिलते ही  थाना के एसआई प्रमोद पासवान को दल बल के साथ नरहट थाना क्षेत्र के पत्तल बीघा में भेजा गया। वहां पर से ब्लोरो बीआर 21 जी 3181 तथा मारूति सुजुकी जेएच 05 एएफ 1010 को बरामद कर गोविंदपुर थाने लाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here