नवादा टुडे डेस्क
नवादा एनआरसी और सीएए के खिलाफ नवादा में भी बड़ा आंदोलन शुरू हो गया है। आंदोलकारी टेंट पंडाल लगाकर धरने पर बैठे हैं। नवादा शहर के मोगलाखार कब्रिस्तान के पास पिछले 36 घंटे से धरना जारी है। रविवार को ही जिले के विभिन्न गांवों से भी काफी संख्या में लोग नवादा पहुंचे और धरना स्थल पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। रात में भी काफी लोग धरनास्थल पर डंटे रहे।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने एनआरसी गो बैक, सीएए नहीं चलेगा, एनपीआर के बहाने साजिश करना बंद करों, मोदी-शाह मुर्दाबाद, काला कानून वापस लोग, हिंदुस्तान जिंदाबाद, नफरत फैलाना बंद करों आदि नारे लगाए तथा नागरिक संसोधन कानून को वापस लेने की मांग की। इस आंदोलन में कई दलों के लोग, उलेमा , नौजवान , व्यवसाई औ सैकड़ों महिलाएं भी शामिल हैं।
अफसर नवाब, नदीम हयात, राज अंजुम , वारिस हयात, आदि सैकड़ों लोगों ने कहा कि भारत के संविधान की हिफाजत और मुल्क को बर्बाद होने से बचाने के लिए हमलोग हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। सीएए जैसा कानून संविधान की धज्जिय्यां उड़ाने वाला है। ये कानून मुल्क और अंबेडकर के कानून को तोड़ने वाला है और यह हमे मंजूर नहीं है। इसका विरोध हम आखरी दम तक करेंगे ।




















































































































