नवादा में पुलिस कस्टडी से दो युवक फरार, पुलिस कर रही तलाश

0
1061

नवादा टुडे डेस्क

नवादा पुलिस की लापरवाही से पुलिस कस्टडी से दो आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी में जुटी है। नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के जोगाचक गांव में सोमवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के जमकर मारपीट हुई थी। घटना में दोनो पक्षों के तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे।

तीन युवकों के गंभीर रूप से घायल होने की वजह से सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया था। लेकिन इनमें से दो राजेन्द्र प्रसाद और उपेन्द्र प्रसाद फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाशी कर रही है। तीनों गिरफतार युवकों की निगरानी के लिए तीन जवानों की तैनाती की गई थी। लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण दो युवक फरार हो गए हैं। नवादा के लिए यह पहली घटना नही है। इसके पहले भी कई लोग फरार हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here