नवादा टुडे डेस्क
वारिसलीगंज 3 जनवरी से प्रदेश के मोतिहारी में होने वाले राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन कर जिला स्तरीय टीम तैयार किया गया। टीम तैयार करने के लिए वारिसलीगंज के विवेकानंद इंटर विद्यालय में गुरुवार को जिलेभर से पहुंचे कबड़डी खिलाड़ियों के बीच ट्रायल कराया गया।
ट्रायल में जिले के छह स्कूलों से 65 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के लिए भाग लेने वाले खिलाड़ियों में 5 प्राइवेट स्कूल एवं महज एक सरकारी स्कूल रहा। इसमें विवेकानंद इंटर विद्यालय वारिसलीगंज, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा, संत जोसेफ नवादा, मानस भारती इंग्लिश स्कूल नवादा ,विवेकानंद इंग्लिश स्कूल नवादा व गांधी इंटर विद्यालय नवादा के छात्रों ने भाग लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता के जिला संयोजक राकेश रंजन के नेतृत्व में आयोजित रोमांचक कबड्डी प्रतियोगिता में सभी स्कूलों के बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचने के लिए साथी खिलाड़ी को पछाड़कर प्रतियोगिता अपने नाम करने की जोर आजमाइश की।
जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 12 विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए जबकि 4 विद्यार्थी अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयनित हुए। जिला संयोजक के नेतृत्व में विवेकानंद इंटर विद्यालय के निदेशक परमानंद कुमार ,शिक्षक हरे राम के द्वारा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया गया।
इन 12 खिलाड़ियों के अतिरिक्त 4 खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयन किया गया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय निदेशक परमानंद कुमार चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी व कड़े संघर्ष के बावजूद सफल नहीं हो चुके विद्यार्थियों को हताश होने के बजाय कड़ी मेहनत कर मुकाम हासिल करने की नसीहत दी। मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक शीतल सिन्हा, शिक्षक अमन कुमार शिवम कुमार, राजेश कुमार ,शंकर कुमार, राजकुमार आदि उपस्थित थे।





















































































































